Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: जबलपुर,महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों को लेकर कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक

Aditi News Team

Tue, Mar 2, 2021

जबलपुर। महामहिम राष्ट्रपति के 6 मार्च के प्रस्तावित जबलपुर प्रवास की तैयारियों को लेकर आज कमिश्नर बी चंद्रशेखर की अध्यक्षता में संभागीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
    इस दौरान आईजी श्री बीएस चौहान,कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रिजु बाफना, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, श्री राजेश बाथम, नगर निगम कमिश्नर संदीप जीआर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
    एक बैठक के दौरान रूट प्लान, वाहन पार्किंग, बेरिकेटिंग, अतिथियों की रुकने की व्यवस्था व लायजिनिंग, स्वास्थ्य, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, ड्राइवर्स व इस कार्य में बाहर से आने वाले अधिकारियों के कोविड टेस्ट कराने के साथ राष्ट्रपति प्रवास के संपूर्ण सुविधाओं की व्यवस्था बेहतरीन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में कहा गया कि ब्लू बुक में उल्लेखित गाइड लाइन का पालन हो। साथ ही कोविड गाइड लाइन का पालन भी हो। बैठक के पूर्व अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा ने भी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के प्रवास की तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Tags :

जरूरी खबरें