Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: जबलपुर, धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के कथा वाचन कार्यक्रम के चलते आज पनागर स्थित कार्यक्रम स्थल एवं विश्राम स्थल ग्लोबल मेडिकल कालेज का पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण कर किया निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Mar 24, 2023
बाघेश्वर धाम के महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के प्रस्तावित कथा वाचन कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये आज पनागर स्थित कार्यक्रम स्थल एवं विश्राम स्थल ग्लोबल मेडिकल कालेज का पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने भ्रमण करते हुये मौके पर उपस्थिति अधिकारियों को व्यवस्थाओं के सम्बंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश दिनॉक 25 मार्च 2023 को बाघेश्वर धाम के महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी का कथा वाचन कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 24-3-2023 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा थाना पनागर रिलायांस पैट्रोलंपप स्थित कार्यक्रम स्थल तथा थाना माढोताल अंतर्गत विश्राम स्थल ग्लोबल मेडिकल कालेज का भ्रमण करते हुये की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बंध मे मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि उक्त व्यवस्था में 10 राजपत्रित अधिकारी एवं 24 निरीक्षक स्तर के अधिकारी तथा लगभग 500 का बल आरक्षक से उप निरीक्षक स्तर तक का लगाया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें