Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: जबलपुर, पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना में बढ़े हुए प्रीमियम का भार शासन वहन करेगा,मुख्यमंत्री चौहान ने की घोषणा

Aditi News Team

Mon, Sep 6, 2021

जबलपुर । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस जबलपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों की माँग पर घोषणा की है कि पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए प्रीमियम में की गई वृद्धि का भार शासन वहन करेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि पत्रकारों को गत वर्ष की भांति ही प्रीमियम जमा करना होगा। बढ़े हुए प्रीमियम की चिंता पत्रकार नहीं करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पत्रकारों के हित में मैं और मेरी सरकार हमेशा खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख भी 15 सितम्बर से बढ़ाकर 30 सितम्बर करने के निर्देश दिये हैं।

Tags :

जरूरी खबरें