Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

: जबलपुर राष्ट्रपति जी के प्रस्तावित प्रवास के मद्देनज़र की जा रही तैयारियों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Feb 25, 2021

जबलपुर महामहिम राष्ट्रपति जी के 6 मार्च के प्रस्तावित जबलपुर प्रवास के मद्देनजर कलेक्टर श्री  कर्मवीर शर्मा ने आज सर्किट हॉउस क्रमांक - एक एवं दो, कल्चुरी होटल, मानस भवन, भेड़ाघाट व ग्वारीघाट पहुँचकर वहाँ चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। सर्किट हॉउस क्रमांक - एक एवं दो, कल्चुरी होटल, मानस भवन के निरीक्षण के मौके पर उनके साथ नगर निगम आयुक्त सन्दीप जी आर, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    भेड़ाघाट पहुँचकर कलेक्टर श्री शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, अपर कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित सहित अन्य अधिकारियों ने लिफ्ट के परीक्षण के साथ  घाट में नावों की समुचित व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिये। साथ ही धुंआधार जलप्रपात के पॉइंट पर जाकर भी व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिये। महामहिम राष्ट्रपति  के 6 मार्च के प्रस्तावित जबलपुर प्रवास के मद्देनजर कलेक्टर श्री शर्मा ने शाम को ग्वारीघाट पहुँचकर भी तैयारियों का जायजा लिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें