Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

: टेकापार में मनाया मातृ पितृ पूजन दिवस 

Aditi News Team

Wed, Feb 15, 2023
टेकापार में मनाया मातृ पितृ पूजन दिवस गाडरवारा। गत दिवस वेलेंटाइन दिवस को चीचली ब्लॉक के ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला में मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में शाला के बच्चों ने अपने माता पिता का तिलक एवं आरती के साथ पूजन किया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कविता धानक एवं उपाध्यक्ष गीता धानक की तरफ से सभी बच्चों को तिथि भोज कराया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने माता-पिता के ऊपर गीत गाया और उनके महत्व पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए शाला की प्रधानपाठक श्रीमती सुनीता सोनी ने कहा कि शाला के बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं सुसंस्कारों से अवगत कराने के लिए ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती पुष्पा मेहरा, उपसरपंच ब्रजेश कौरव , मीना कौरव,जीजी बाई विकास साहू, सत्यम मेहरा सहित शाला के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें