Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: डिंडोरी,पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का दिया संदेश

Aditi News Team

Tue, Mar 23, 2021

डिंडोरी। पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पुरानी डिंडौरी तिराहा में प्रात: 11:00 बजे गूंजती सायरन की आवाज के बीच संदेश दिया कि सभी व्यक्ति सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेष पाराषर, कृष्णा परमार सहित अन्य जनप्रतिनधिगण उपस्थित थे। पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने इस अवसर पर दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं को मास्क का वितरण किया और दुकानों में आने वाले ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए गोल घेरा बनवाए। उन्होंने लोगों को समझाईस दी कि कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी दिषा निर्देशों का पालन करें। हाथों को सेनेटराईज करें और मास्क का उपयोग करें। पूर्व केबिनेट मंत्री धुर्वे ने इस अवसर स्थानीय लोगों को भी मास्क का वितरण किया। 

Tags :

जरूरी खबरें