Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित ‘गोसम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा,गौसेवको ने गौशालाओं का निरीक्षण

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

: डॉ सुशील शर्मा राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

Aditi News Team

Mon, Sep 6, 2021

5 सितंबर 2021 को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट के एनआईसी में ऑनलाइन समारोह में इस वर्ष नरसिंहपुर जिले से राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित डॉ. सुशील शर्मा का सम्मान शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार, प्रमुख सचिव श्रीमती अरुण शमी, आयुक्त श्रीमती आभा श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ। एनआईसी कक्ष नरसिंहपुर में अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर ने डॉ. शर्मा को शाल- श्रीफल एवं 25 हजार रूपये की राशि का चैक देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरुण इंग्ले, डीपीसी श्री कोष्टी, एडीपीसी श्री जीएस पटैल, सहायक संचालक विल्सन एवं डाइट प्राचार्य उमाशि श्री दीपक अग्निहोत्री, सबल पटेल समारोह में उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर ने कहा कि ये पूरे जिले के लिए गौरव का पल है।

Tags :

जरूरी खबरें