Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: दतिया,अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने का कार्य करें : मंत्री डॉ. मिश्रा

Aditi News Team

Sun, Aug 29, 2021

बाढ़ पीड़ितों को दी 64 लाख रूपये की सहायता राशि,दतिया और बसई में एक्सीलेंस स्कूल होंगे शुरू

दतिया। शासकीय सेवा के दौरान हमें यह प्रयास करना चाहिए कि हमें जो सेवा का अवसर मिला है, उसका अधिक से अधिक लाभ समाज को मिले। सरकार की योजनाओं से अधिकतम लोगों को लाभांवित कर समाज के विकास में हम सहभागी बनेंगे। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया कलेक्ट्रेट में नवीन मीटिंग हॉल के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने जिले के बाढ़ एवं एट्रोसिटी एक्ट के पीड़ितों के खाते में लगभग 85 लाख रूपये की राशि अंतरित की। डॉ. मिश्रा ने कहा कि दतिया और बसई में एक्सीलेंस स्कूल भी खोले जायेंगे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने नवीन मीटिंग हॉल के लोकार्पण अवसर पर तहसील दतिया के 67 बाढ़ प्रभावितों के खाते में 63 लाख 71 हजार रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। साथ ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार अधिनियम निवारण अंतर्गत जिले के 35 पीड़ितों के खाते में भी 17 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई। डॉ. मिश्रा ने कहा कि जिले का चहुँमुखी विकास हो रहा है। दतिया को शैक्षणिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। दतिया में मेडीकल कॉलेज एवं सेंट्रल स्कूल शुरू होने के बाद अब वेटनरी, फिशरीज तथा पुलिस ट्रेनिंग स्कूल आदि की शुरूआत हो चुकी है। अब जल्द ही दतिया एवं बसई में शीघ्र ही एक्सीलेंस स्कूल शुरू किया जाएगा। मंत्री डॉ. मिश्रा ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किये।

पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, श्री सुरेन्द्र बुधौलिया, श्री योगेश सक्सेना, नाहर सिंह रावत, श्रीमती रश्मि कटारे आदि उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें