Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: नरसिंहपुर,अपर कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत ने सुनी लोगों की समस्यायें,जनसुनवाई में आये 59 आवेदन

Aditi News Team

Tue, Mar 16, 2021

नरसिंहपुर। अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर और सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव ने मंगलवार 16 मार्च को कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्यायें ध्यान से सुनी और उनके आवेदन लिए। जनसुनवाई में 59 आवेदन प्राप्त हुए। श्री ठाकुर व श्री भार्गव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
   जनसुनवाई में बीपीएल राशन कार्ड व पुत्र का नि:शक्तता प्रमाण पत्र बनवाने, विकलांग पेंशन स्वीकृति, पुत्र की मृत्यु पर संबल योजना का लाभ दिलाने, बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, अवैध कब्जा हटवाने, सहारा इंडिया नरसिंहपुर में जमा राशि पुत्री के विवाह के लिए वापस दिलाने, ग्राम खुरसीपार से सुपारी- गोहा/ मेड़ा तक सड़क निर्माण के लिए ग्राम पंचायत द्वारा निकाली गई राशि से कोई निर्माण कार्य नहीं कराने की जांच करने, बिजली लाइन बदलने, जबरन कब्जा कर मकान निर्माण करने पर रोक लगाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भूमि का सीमांकन कराने, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का लाभ दिलाने, वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, शासकीय भूमि का सीमांकन कराने, मृत्यु पर आर्थिक सहायता दिलाने, पट्टे पर मिली जमीन से कब्जा हटवाने, समग्र आईडी में दर्ज नाम में सुधार करवाने, संशोधन पंजी में पुत्रों के नाम दर्ज कराने के संबंध में और अन्य आवेदकों ने अपनी- अपनी अन्य समस्याओं व शिकायतों से संबंधित आवेदन दिये। इन आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें