Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: नरसिंहपुर,आदिवासियों के बीच पहुंचे जिले के आला अधिकारी नि:शुल्क राशन वितरण व बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Aditi News Team

Tue, Aug 10, 2021

नरसिंहपुर । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ सौरभ संजय सोनवणे, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गाडरवारा सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख सहित अन्य अधिकारी जनपद पंचायत चीचली की ग्राम पंचायत बड़ागांव पहुँचे।
   विदित है कि यहाँ तक जाने के लिए दुर्गम एवं कठिन रास्तो से होकर पैदल लगभग 8 से 9 किलोमीटर चलकर जाना पड़ता है।
   यहाँ पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं सभी विभागों ने अपना योगदान दिया। यहाँ बच्चों का स्वास्थ्य चेकअप भी कराया गया। साथ ही अधिकारियों द्वारा राशन वितरण, कपड़े, शॉल, खाद्य सामग्री आदि ग्रामीणों को वितरित किये गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन भी ‍किया।

Tags :

जरूरी खबरें