Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: नरसिंहपुर,कलेक्टर द्वारा स्थाई/ अस्थाई पट्टों के सर्वेक्षण व वितरण की समीक्षा

Aditi News Team

Sat, Aug 7, 2021

 नरसिंहपुर । कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने शुक्रवार को जिले के सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्र में स्थाई/ अस्थाई पट्टों को सर्वेक्षण व वितरण के कार्य में प्रगति लायें।
         परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री प्रमोद सेन गुप्ता ने बताया कि आवंटन हेतु शेष पट्टों की संख्या नगरीय निकाय नरसिंहपुर में 244, गाडरवारा में 367, करेली में 45, तेंदूखेड़ा में 103, चीचली में 23, सांईखेड़ा में 111 है।
         कलेक्टर ने निर्देश दिये कि पट्टों के जिन आवेदनों में अपात्र किया गया है, उनका एकबार पुन: परीक्षण करें। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय करें और शिविर लगाकर इसे पूर्ण करायें। विदित है कि शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से बनाये जा रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें