Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की ली बैठक,स्वच्छता के प्रति सभी को कार्य करने किया प्रेरित

Aditi News Team

Fri, Sep 10, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट कार्यालय के समस्त कर्मचारियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि हम जहां सेवा दे रहे हैं, वहां स्वच्छता रखना हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। अपने विभाग के कार्यालय स्वच्छ एवं साफ- सुथरे हों, इस बात के लिए उन्होंने प्रेरित किया। बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यालय में व्यवस्थित बैठक व्यवस्था हो, पुताई हो, दस्तावेजों का संधारण व्यवस्थित तरीके से हो। कार्यालय के कर्मचारी के साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार किया जाये। कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है।
कार्यालयों को आईएसओ सर्टिफाइड के लिए करें प्रयास
         बैठक में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने कहा कि सब अपनी- अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभायें, तो कार्यालय की प्रणाली को पारदर्शी बनाकर उसे आईएसओ सर्टिफिकेशन के लिए तैयार किया जा सकता है। इस संदर्भ में भृत्यों को उनकी यूनिफार्म प्रदान की जाये। बैठक व्यवस्था के लिए उनको टेबल पर उनके नाम, पदनाम की नेमप्लेट रखी हो। कार्यालय में गंदगी फैलाने वाले वयक्ति पर एक हजार रूपये का जुर्माना किया जायेगा। बीड़ी, सिगरेट, पान, तम्बाकू खाकर गंदगी फैलाने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इसके अलावा कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय के जगह पर गंदगी पाये जाने पर जुर्माना पाये जाने पर जुर्माना शाखा प्रमुख से वहन किया जाये।
कर्मचारियों ने प्रेरित होकर श्रमदान का विचार किया व्यक्त
   कलेक्टर श्री रोहित सिंह द्वारा स्वच्छता के महत्व एवं सफाई कर्मी के कार्य का समर्पण भाव के प्रति आदर करते हुए कर्मचारियों ने सहर्ष कलेक्ट्रेट में श्रमदान करने का विचार व्यक्त किया। सभी ने सहर्ष श्रमदान करने का संकल्प लिया। रविवार 12 सितम्बर को प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक कलेक्ट्रेट में सभी अधिकारियों- कर्मचारियों के द्वारा श्रमदान किया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें