Monday 9th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें

Aditi News Team

Tue, Nov 2, 2021

जनसुनवाई में आये 67 आवेदन

नरसिंहपुर ।कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में लोगों की समस्यायें सुनी और आवेदन लिये। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

   कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार दो नवम्बर को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर व एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल ने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण भी किया गया। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 67 आवेदन आये। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों, मांग आदि से संबंधित आवेदन दिये, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें