Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: नरसिंहपुर,जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Sat, Jul 17, 2021

नरसिंहपुर ।  जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आगामी ईदुज्जुहा का त्योहार मनाने सम्बन्धी शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं गोटेगाँव विधायक श्री एनपी प्रजापति,नरसिंहपुर विधायक श्री जालम सिंह पटेल, कलेक्टर श्री वेद प्रकाश, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार ठाकुर सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।
   बैठक  में अपर कलेक्टर श्री ठाकुर द्वारा ने कोरोना काल के दृष्टिगत शासन की गाइड लाइन से अवगत कराया।  
   बैठक में कलेक्टर ने ज़िलेवासियों से तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कोविड-अनुकुल व्यवहार रखने की अपील की गई।बैठक में शांति समिति सदस्यों द्वारा शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए कहा गया कि धार्मिक त्योहार पर सांकेतिक रूप से मस्जिद में नमाज़ अदा की जाएगी।कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने कहा कि मस्जिदों में पानी की उपलब्धता नगर पालिका के द्वारा की जाएगी।
   बैठक में डॉ. संजीव चांदोरकर, मनोहर लाल साहू, चौधरी चंद्रशेखर साहू, शहर काजी पेश इमाम जामा मस्जिद अकील रज़ा मुशाहीदी, मोहम्मद सुलतान खान आदि मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें