Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: नरसिंहपुर,जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Tue, Mar 23, 2021

नरसिंहपुर । जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी समय के लिए कोविड- 19 से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई और समिति द्वारा सुझाव भी प्रस्तुत किये गये।
         सुझाव स्वरूप समिति सदस्यों ने कहा कि लोगों को इस बात की समझाइश देना आवश्यक है कि मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करें। रोको- टोको अभियान के तहत निरंतर कार्रवाई हो। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में जिस प्रकार कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी कचरा एकत्रित करने वाले वाहन एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित की जा रही है, उसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुनादी एवं पोस्टर, बैनर के माध्यम से प्रचार- प्रसार हो।
         सभी जनप्रतिनिधि, स्वैच्छिक संगठन एवं अन्य संस्थायें दुकानदारों एवं लोगों को मास्क एवं सेनेटाइजर के उपयोग को बढ़ावा देने की समझाइश दें। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले में बड़े स्तर के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे। साथ ही शादी- विवाह कार्यक्रमों में 50 व्यक्तियों की संख्या निर्धारित हो। विदित है कि दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत पूरे जिले में आगामी आदेश तक के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।
         सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, मनोरंजक, शैक्षणिक, खेल आदि के कार्यक्रमों के बंद स्थानों में आयोजन हाल की क्षमता के अधिकतम 50 प्रतिशत के अनुसार किया जा सकेगा, परंतु इसके लिए अधिकतम सीमा 200 व्यक्तियों की होगी। इस बारे में संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को पूर्व सूचना देकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकेगा। ऐसे कार्यक्रम खुले स्थानों पर मैदान के आकार को दृष्टिगत रखते हुए केवल विशेष परिस्थितियों में संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी से लिखित अनुमति लेकर ही किये जा सकेंगे। बैठक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज मंत्रालय से वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से सुझाव भी प्राप्त किए।
         स्थानीय एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में एसपी विपुल श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत केके भार्गव, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, श्रीमती वंदना पटैल, डॉ. संजीव चांदोरकर, अरूण गुप्ता, चंद्रमोहन सोनी, राकेश चौरसिया सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें