Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित ‘गोसम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा,गौसेवको ने गौशालाओं का निरीक्षण

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

: नरसिंहपुर,मास्क नहीं लगाने वाले 92 व्यक्तियों पर लगा 6 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना

Aditi News Team

Tue, Aug 31, 2021

नरसिंहपुर । रोको- टोको अभियान के तहत कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए अधिकारियों को क्षेत्र का लगातार भ्रमण करने और कोविड- 19 प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जावे। इस बारे में जागरूकता बढ़ाई जावे।

नगरीय निकायों में चलाया गया रोको- टोको अभियान

   इसी क्रम में जिले के 8 नगरीय निकायों में मंगलवार 31 अगस्त को 199 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण‍ किया गया। साथ ही 8 नगरीय निकायों में मास्क नहीं लगाने पर 92 व्यक्तियों पर 6 हजार 850 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इस अवधि में मास्क नहीं लगाने पर नगरीय निकाय क्षेत्र नरसिंहपुर में 16 व्यक्तियों पर 1350 रूपये, गाडरवारा में 14 व्यक्तियों पर 1300 रूपये, करेली में 6 व्यक्तियों पर 600 रूपये, गोटेगांव में 5 व्यक्तियों पर 100 रूपये, तेंदूखेड़ा में 14 व्यक्तियों पर 700 रूपये, चीचली में 4 व्यक्तियों पर 200 रूपये, सांईखेड़ा में 5 व्यक्तियों पर 500 रूपये तथा नगर परिषद सालीचौका में 14 व्यक्तियों पर 700 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा 14 व्यक्तियों पर 1400 रूपये का जुर्माना लगाया गया।

Tags :

जरूरी खबरें