Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: नरसिंहपुर,सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग की बैठक सम्पन्न आयुक्त श्री रजक ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

Aditi News Team

Wed, Mar 17, 2021

नरसिंहपुर । आयुक्त नि:शक्तजन मध्यप्रदेश श्री संदीप रजक एवं कलेक्टर श्री वेद प्रकाश द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री केके भार्गव, संयुक्त कलेक्टर श्री राजेश शाह, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

         बैठक में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण नरसिंहपुर श्रीमती अंजना त्रिपाठी द्वारा दिव्यांगजनों को प्रदान की जाने वाली सहायता योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि स्पर्श पोर्टल पर जिले में चिन्हित नि:शक्तजनों की कुल संख्या 12 हजार 833 है, जिसमें से 12 हजार 297 नि:शक्तजनों का सत्यापन हो चुका है। शेष 536 के सत्यापन हेतु और प्रयास करने के लिए शिविर आयोजित करने के निर्देश आयुक्त द्वारा बैठक में दिये गये। उन्होंने जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि यूडीआईडी में जिले की प्रगति 95 प्रतिशत है। शेष 5 प्रतिशत अगले एक माह के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाये। परिवहन विभाग अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बसों में दिव्यांगों को सुविधा प्राप्त हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। इस संबंध में बस ऑपरेटर्स को निर्देशित करने कहा। इसके अलावा बस स्टेंड में सभी मूलभूत सुविधायें जैसे रैम्प एवं शौचालय उपलब्ध हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाये।

         बैठक में आयुक्त श्री रजक ने कहा कि जिले में नशा मुक्ति को लेकर बेहतर कार्य किया जा रहा है। इस मुहिम में स्वसहायता समूहों को भी शामिल किया जाये। दिव्यांग स्वसहायता समूहों को बढ़ाने की दिशा में कार्य करना आवश्यक है। इस दिशा में सफलता की कहानी बेहतर माध्यम हो सकती है। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने सुझाव स्वरूप कहा कि पाठ्यपुस्तकों में दिव्यांगता से संबंधित अध्याय भी शामिल किये जाने चाहिये। उक्त सुझाव को आयुक्त श्री रजक द्वारा शासन स्तर पर प्रस्तावित करने के लिए हामी दी गई। आयुक्त श्री रजक द्वारा कहा गया कि पीआईयू, पीडब्ल्यूडी विभाग शासकीय भवन निर्माण के दौरान दिव्यांगजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए रैम्प का निर्माण करवायें। उक्त व्यवस्था पंचायत भवनों एवं राशन दुकानों में भी सुनिश्चित की जाये।

   बैठक में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण ने बताया कि जिले में नि:शक्त छात्रवृत्ति योजना के 7, नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के 18, नि:शक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना लैपटाप का एक, स्कूटी प्रदाय के 25 और मोट्रेट ट्राइसायकिल के 11 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा नि:शक्त पेंशन योजना एवं मानसिक बहुविकलांग सहायता योजना के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 12 हजार 439 हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना में 2865, सामाजिक सुरक्षा नि:शक्त पेंशन योजना में 8 हजार 223 एवं मानसिक बहुविकलांग सहायता योजना में 1351 हितग्राही शामिल हैं।

   बैठक पूर्व आयुक्त श्री रजक, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्रीमती अंजना त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एके इंगले सहित अन्य अधिकारियों द्वारा शासकीय नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर, शासकीय हाई स्कूल तलापार का भी निरीक्षण किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें