Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर जानी उनकी समस्यायें

Aditi News Team

Wed, Oct 13, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिले की जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत मुर्गाखेड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से रूबरू चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ मिलने और इसमें आने वाली दिक्कतों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने बिजली, पीने के पानी, हैंडपंप, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कोविड टीकाकरण, अतिक्रमण, मवेशियों को चारा- पानी, बीपीएल कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि से संबंधित जानकारी ली।

   इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल तथा जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी, आरआई, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, आशा कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव, जीआरएस, ग्राम कोटवार और अन्य मैदानी अमला मौजूद था।

   कलेक्टर ने लोगों को कोविड वैक्सीन का सेकेंड डोज अनिवार्य रूप से लगवाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने आवारा पशुओं की समस्या एवं पेंशन दिलवाने की बात कही। कलेक्टर ने ग्राम रोजगार सहायक एवं सचिव को उक्त कार्य प्राथमिकता से तत्काल करने के निर्देश दिये।

   कलेक्टर ने मुर्गाखेड़ा में चरनोई भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर मवेशियों के लिए चारागाह बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने अतिक्रमण हटवाने की हिदायत दी। कलेक्टर ने चौधरी टोला में 3 दिन के भीतर हैंडपंप लगवाने के निर्देश पीएचई को दिये।

Tags :

जरूरी खबरें