Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: नरसिंहपुर, जिले में अपराधिक गतिविधियों की पूर्णतः रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन चलाया जा रहा अभियान, निगरानी बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर, गुडों की गयी चैकिंग, क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों के साथ किया गया जनसंवाद।

Aditi News Team

Wed, Mar 29, 2023
  जिले में अपराधिक गतिविधियों की पूर्णतः रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन चलाया जा रहा अभियान, निगरानी बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर, गुडों की गयी चैकिंग, क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों के साथ किया गया जनसंवाद। जिलेवासी अपने आपको सुरक्षित महसूस करें एवं जिले में अवैध गतिविधयों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से साथ ही अपराधों में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, अनु. अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर श्रीमति राजेश्वरी कौरव, अनु. अधिकारी पुलिस, गाडरवारा/तेन्दूखेडा श्रीमति सचि पाठक एवं समस्त थाना प्रभारियों को निदेश देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही विभिन्न संवेदनशील स्थानों में फिक्स प्बाईन्ट लगाकर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की डियूटी लगायी गयी है। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लगातार वाहन चैकिंग, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, सार्वजनिक स्थलों की भी सर्चिंग की जा रही है एवं बाहर से आने-जाने वालों एवं संदिग्घों पर भी निगरानी रखी जा रही है। *पैदल भ्रमण कर निगरानी वदमाश, हिस्ट्रीशीटर, गुण्डों की चैकिंग जारी :-* जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा बदमाशों के घरों में दस्तक देकर इस बात की तस्दीक किया कि वह घर पर है या नहीं। साथ ही ऐसे बदमाशों को पुलिस ने यह हिदायत भी कि भविष्य में किसी भी अपराधिक घटनाओं में लिप्त न रहे, किसी तरह का वाद-विवाद करते हुए सार्वजनिक स्थान पर बवाल न मचाए। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा विगत दिवस पैदल भ्रमण कर 11 हिस्ट्रीशीटर, 23 गुण्डा एवं 16 निगरानी वदमाशों को चैक किया गया है। उक्त अभियान निरंतर जारी रहेगा। *जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों से पुलिस द्वारा किया जा रहा जनसंवाद :-* गौरतलब है कि पुलिस व आम नागरिकों के बीच की दूरी कम करने तथा पुलिस-प्रशासन व आम नागरिकों के बीच बेहतर सम्बंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों के साथ जनसंवाद स्थापित कर क्षेत्रीय समस्याओं को सुना गया।

Tags :

जरूरी खबरें