Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

: नरसिंहपुर, डिवीजनल कमांडेंट होमगार्ड ने किया निरीक्षण . सैनिक सम्मेलन मैं सैनिकों को किया संबोधित

Aditi News Team

Wed, Feb 8, 2023
डिवीजनल कमांडेंट होमगार्ड ने किया निरीक्षण . सैनिक सम्मेलन मैं सैनिकों को किया संबोधित नगर सेना होमगार्ड के जिला कार्यालय में डिविजनल कमांडेंटआशीष खरे,संभाग-जबलपुर द्वारा 3 दिनों तक कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड नरसिंहपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया इस दौरान प्रथम दिन आगमन अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट उमेश तिवारी द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया दूसरे दिन डिविजनल कमांडेंट द्वारा परेड की सलामी ली गई । परेड में परेड कमांडर वीरेन्द्र सूर्यवंशी प्लाटून कमांडर, परेड टू आई सी नीरज सिंह ठाकुर ए एसआई प्रथम प्लाटून की कमांड सादिक शाह , द्वितीय प्लाटून की कमांड सुंदर ऊईकार ,तृतीय प्लाटून की कमांड सीक्यू एम किशोर सिंह ,चतुर्थ प्लाटून की कमांड हबलदार बृजमोहन श्रीवास्तव द्वारा की गई परेड उपरांत सैनिकों की किट का निरीक्षण किया गया एसडीआरएफ के जवानों को आपदा उपकरणों के संबंध में विशेष दिशा निर्देश जारी कर सैनिकों के हौसले को बढ़ाया सैनिकों के आयोजित सम्मेलन मैं विभिन्न मुद्दों पर दिशा निर्देश जारी किए गए। इस दौरान सैनिकों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कर समाधान किया गया  । डिविजनल कमांडर द्वारा कार्यालय के अभिलेखों एवं अन्य शाखाओं की व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर करते हुए डिस्टिक कमांडेंट उमेश तिवारी की प्रशंसा की पर्यावरण को दृष्टिगत रख परिसर में पौधों का रोपण भी हुआ ।

Tags :

जरूरी खबरें