Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: नरसिंहपुर, प्रधानमंत्री स्वनिधि के प्रकरणों में एक सप्ताह के भीतर करें ऋण वितरित- कलेक्टर श्री सिंह<br>नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Tue, Sep 7, 2021

नरसिंहपुर ।  कलेक्टर श्री रोहित सिंह मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों के निर्माण कार्यों, पीएम स्वनिधि योजना, स्व सहायता समूह बैंक लिंकेज, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी आदि की प्रगति की समीक्षा की।
         बैठक में संयुक्त कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री प्रमोद सेन गुप्ता, सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
जिला स्तरीय बैठकों में अधिकारी रहे पूरी जानकारी के साथ मौजूद
         बैठक में कलेक्टर ने प्रगति की समीक्षा के दौरान नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिला स्तरीय बैठकों में अधिकारी विभागीय जानकारी के साथ मौजूद रहें। बैठकों में वरिष्ठ अधिकारी ही मौजूद रहें, इसके लिए भी अधिकारियों को ताकीद किया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत उन्होंने सभी नगरीय निकायों को वर्ष 2021- 22 के लिए प्रदत्त लक्ष्य, बैंकों को भेजे गये प्रकरणों, स्वीकृत एवं वितरित किये गये प्रकरणों की समीक्षा की। नगरीय निकाय नरसिंहपुर को प्रदत्त 803 प्रकरणों के विरूद्ध मात्र 113 प्रकरण स्वीकृत होने पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी व्यक्त की। इसी प्रकार अन्य नगरीय निकायों में भी प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर सभी सीएमओ को एक सप्ताह के भीतर ऋण प्रकरणों में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिये।
कलेक्टर द्वारा स्वसहायता समूह बैंक लिंकेज में तेजी लाने के निर्देश
   स्वसहायता समूह बैंक लिंकेज के तहत रिजेक्ट किये गये प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश दिये। स्वसहायता समूह बैंक लिंकेज की समीक्षा में बताया गया कि जिले के 8 नगरीय निकायों में 140 के लक्ष्य के विरूद्ध 59 प्रकरण बैंकों को प्रेषित किये गये, इनमें से 13 प्रकरण स्वीकृत हुये और 7 में ऋण वितरण की कार्रवाई की गई। इसमें भी एक सप्ताह के भीतर प्रगति लाने के निर्देश दिये गये।
नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें- कलेक्टर
         स्वच्छता सर्वेक्षण- 2021 में नगरीय निकायों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों में स्वच्छता कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाये। सार्वजनिक स्थानों की साफ- सफाई पर विशेष फोकस करें। नाली- नालों की साफ- सफाई नियमित रूप से करायें, उपयुक्त स्थानों पर डस्टबिन रखवायें।

Tags :

जरूरी खबरें