Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: नरसिंहपुर, समय सीमा पत्रकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न,कलेक्टर ने दिये सीएम हेल्पलाइन में गंभीरता से संतुष्टीपूर्वक निराकरण के निर्देश

Aditi News Team

Tue, Aug 17, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर वेद प्रकाश की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रकों एवं सीएम हेल्पलाइन 181 की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग डिस्ट्रिक्ट परफार्मेंस डेशबोर्ड पर जिले के विभिन्न विभागों की रैंकिंग अवलोकन किया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की रैंकिंग संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को 10 दिवस के भीतर इसमें सुधार लाने के निर्देश दिये। साथ ही उक्त विभागों के लिए पृथक से ओआईसी नियुक्त किये जायें, जो लगातार इनकी मॉनीटरिंग करते रहें।
   बैठक में कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गंभीरता से संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें। कोई शिकायत अनअटेंडेंट न रहे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें