Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: नरसिंहपुर, "स्वच्छता पखवाड़ा”<br>बरमान में नर्मदा तटों पर कलेक्टर ने अधिकारियों व स्वच्छता सेवियों के साथ की साफ- सफाई,श्रमदान कर घाटों को किया स्वच्छ

Aditi News Team

Sat, Sep 25, 2021

नरसिंहपुर । प्रदेश के साथ- साथ जिले में 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर 2021 तक “जनकल्याण एवं सुराज अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। इसमें जिले के पर्यटन स्थलों पर साफ- सफाई व स्वच्छता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बरमानकला में शनिवार को कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल, अन्य अधिकारी- कर्मचारियों और स्थानीय स्वच्छता सेवियों के साथ श्रमदान कर नर्मदा घाटों की साफ- सफाई की। स्वच्छता के लिए श्रमदान का आयोजन संस्कृति, पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग के तत्वावधान में किया गया।

   स्वच्छता के लिए श्रमदान प्रात: 7.30 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक लगातार किया गया। मानव श्रृखंला बनाकर अधिकारियों एवं स्वच्छता सेवियों ने करीब 4 ट्राली कचरा नर्मदा तट के बाहर निकाला और खाद बनाने के लिए इकट्ठा किया। इसके बाद स्वच्छता संवाद का आयोजन किया गया। यहां कलेक्टर श्री रोहित सिंह द्वारा स्वच्छता के लिए लगातार कार्य करने वाले 10 स्थानीय कार्यकर्ताओं को स्वच्छता बकेट व साल प्रदान की गई।

   इस मौके पर कलेक्टर श्री सिंह ने स्वच्छता के लिए स्थानीय स्तर पर लगातार श्रमदान करते रहने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यहां मलजल प्रबंधन व निकासी की स्थायी व्यवस्था, चेंजिंग रूम, स्वच्छता के लिए नाडेप इकाई बनाने और अन्य कार्यों के लिए आश्वस्त किया गया।

   इस मौके पर सीईओ जनपद करेली व चांवरपाठा श्री प्रबल अरजरिया व श्री देवेन्द्र दीक्षित, जिला समन्वयक जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा, श्री राजेश तिवारी, जिला पर्यटन व संस्कृति समिति के सदस्य व प्रभारी श्री देवेन्द्र धाकड़िया, कोरोना वालेंटियर्स, स्वच्छ भारत मिशन एवं शिवाजी क्लब के कार्यकर्ता, जनपदों के अधिकारी व कर्मचारी, स्थानीय नर्मदा सेवी, ग्राम पंचायत बरमानकला के सरपंच व सचिव, अन्य नागरिकों ने श्रमदान में सहभागिता की। जनपद सदस्य श्री चंद्रमोहन साहू ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन श्री जयनारायण शर्मा ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें