Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से पहल

: नीमच स्‍व-सहायता समूह भी करेगें, अब गेहूं उपार्जन का कार्य

Aditi News Team

Thu, Feb 25, 2021

नीमच जिले में गेहूं उपार्जन का कार्य अब चयनित स्‍व-सहायता समूहों को भी सौपा जाएगा। इससे समूह की आमदनी भी बढेगी और उपार्जन कार्य में सुविधा भी होगी। कलेक्‍टर श्री मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार स्‍व-सहायता समूहों को गेहूं उपार्जन का दायित्‍व सौपने के संबंध में जिला पंचायत सीईओ श्री आशीष सांगवान की अध्‍यक्षता में गुरूवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में स्‍व-सहायता समूहों की बैठक आयोजित की गई।   
       बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.सी.जांगडे ने स्‍व-सहायता समूहों के सदस्‍यों और पदाधिकारियो को उपार्जन कार्य की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। जिला पंचायत सीईओं श्री सांगवान ने कहा, कि समूह के पदाधिकारियों को वेयर हाउस पर ही उपर्जान का दायित्‍व दिया जावेगा। जिससे कि उन्‍हे वेयर हाउस कर्मचारियो का भी उपार्जन कार्य में पूरा सहयोग मिल सके। बैठक में समूहों के सदस्‍यों और पदाधिकारियों को उपार्जन की तैयारियॉ करने के निर्देश भी दिए गए।

Tags :

जरूरी खबरें