Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में चलाया जा रहा ‘‘रोको टोको’’ अभियान, यातायात नियमों के पालन हेतु दी जा रही समझाईस, नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर काटे गए चालान

Aditi News Team

Fri, Jun 2, 2023
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में चलाया जा रहा ‘‘रोको टोको’’ अभियान, यातायात नियमों के पालन हेतु दी जा रही समझाईस, नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर काटे गए चालान उल्लेखनीय है कि यातायात दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के प्रति आमजनों में जागरूकता लाने हेतु जिले के चारों अनुभागों के सभी थानों में ‘‘रोको टोको’’ अभियान चलाया गया है जिसमे लोगो को यातायात नियमों का पालने करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी की गयी है। वाहन चालकों को दी गयी समझाईस :- जिले के सभी थानों को बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, तेज रफ्तार वाहनों, तेज आवाज वाले साइलेंसर एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालो को रोको रोको अभियान के तहत समझाईस दी गयी साथ ही नियमों के संबंध में जागरूक भी किया गया। नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही :- अभियान के दौरान 500 से अधिक वाहनों को चेक किया गया जिस पर 58 चालान बिना हेलमेट, 13 वाहनों पर तीन सवारी, 7 वाहनों पर बिना सीट बेल्ट, 2 चालान तेज रफ्तार वाले वाहनों पर एवं 1-1 चालान तेज आवाज वाले साइलेंसर एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर चलानी कार्यवाही की गई है। संपूर्ण कार्यवाही में 80 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई जिसमे 30900/ रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें