Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

: भावभीने स्वागत और मुख्यमंत्री के आत्मीय व्यवहार से भाव विभोर हुए नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड

Aditi News Team

Fri, Jun 2, 2023
भावभीने स्वागत और मुख्यमंत्री के आत्मीय व्यवहार से भाव विभोर हुए नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' आज इंदौर पहुँचे विमान तल पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका भावभीना स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आत्मीय व्यवहार से अभिभूत नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड ने कहा कि ऐसा लग ही नहीं रहा है कि वे उनसे पहली बार मिले हैं। आज इंदौर पहुँचने पर नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का भी भावभीना स्वागत किया गया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि, भारत और नेपाल अत्यंत प्राचीन राष्ट्र हैं । भारत और नेपाल भले ही दो शरीर हों पर सांस्कृतिक रूप से वे एक हैं। दोनों का सांस्कृतिक वैभव और संस्कार एक जैसे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध आने वाले दिनों में और भी प्रगाढ़ होंगे।

Tags :

जरूरी खबरें