Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: भोपाल,प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन और आयुक्त जनसम्पर्क सुदाम खाड़े ने मनीषा मार्केंट क्षेत्र में पहुँचकर आम नागरिकों को मास्क लगाया

Aditi News Team

Tue, Mar 23, 2021

भोपाल। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन और आयुक्त जनसम्पर्क सुदाम खाड़े ने आज मंगलवार को मनीषा मार्केट पहुँचकर आसपास के क्षेत्रों में आम नागरिकों को मास्क लगाकर बढ़ते कोरोना संक्रमण के विरूद्ध जागरूक किया। उन्होंने आम नागरिकों को समझाइश भी दी कि मास्क अंत्यत जरूरी है, जिसकी मदद से हम कोरोना संक्रमण को हरा सकते हैं।      श्री राजन और श्री खाड़े ने स्वंय सड़क पर खड़े होकर आम नागरिकों और वरिष्ठजनों को मास्क पहनाया और कहा कि  बिना मास्क के आप अन्य लोगों को संक्रमित कर सकते है और स्वयं भी संक्रमित हो सकते है। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक बनकर अन्य नागरिकों को संक्रमित होने से बचायें। जब तक कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हो जाता हमें जिम्मेदार नगारिक की भांति मास्क लगाना है ताकि हम और हमारे आसपास के लोगों को संक्रमण से बचाया जा सकें। मास्क हमारी जरूरत का हिस्सा है। इसे व्यर्थ ना समझे यही हमे संक्रमण से दूर रखने में बहुत हद तक कारगर है।     प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा राजन और आयुक्त जनसम्पर्क खाड़े ने उपस्थित नागरिकों को मास्क लगाने और मास्क के लिए नागरिकों को प्रेरित करने के लिए संकल्प भी दिलाया। लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और दो गज की दूरी बनाकर रखने को लेकर नागरिकों को समझाईश दी गई। उन्होंने कहा कि घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को मास्क अनिवार्य किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें