Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: भोपाल,मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया जंबूरी मैदान का निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Nov 12, 2021

प्रधानमंत्री मोदी की जन-सभा और जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियाँ देखी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के जंबूरी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 15 नवंबर के भोपाल प्रवास में जनजातीय गौरव दिवस की सभा और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिय और की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी। सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, संगठन मंत्री श्री सुहास भगत, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, श्री रामेश्वर शर्मा और पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा मौजूद थे।मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री चौहान ने सभा स्थल, मंच, विशिष्ट व्यक्तियों और आमंत्रित जनजातीय समुदाय की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करते हुए सभी तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार, प्रमुख सचिव श्री फैज अहमद किदवई, कमिश्नर भोपाल गुलशन बामरा, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया, सचिव मुख्यमंत्री मकरंद देऊस्कर, सचिव एम सेल्वेंद्रन और संचालक जनसंपर्क आशुतोष प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें