Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: भोपाल,स्वच्छता साईकिल रैली आज हज़ारों युवा भोपाल को स्वच्छ शहर बनाने का लेंगे संकल्प<br>

Aditi News Team

Sat, Mar 13, 2021

भोपाल।देश मे भोपाल को स्वच्छता में नम्बर एक शहर बनाने के लिए राजधानी के नागरिक विशेषता युवा रविवार, 14 मार्च 2021 को प्रातः 6:30 बजे से साईकिल रैली के माध्यम से आमजन को स्वच्छता का सन्देश देंगे  संभागायुक्त श्री कवींद्र कियावत ने शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ टी.टी.नगर स्टेडियम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कमिश्नर नगर निगम, भोपाल श्री के.व्ही.एस. चौधरी कोलसानी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।   रैली पांच स्थानों से प्रारम्भ होगी। निर्धारित मार्गो से होते हुए रैली का तात्या टोपे नगर स्टेडियम में आगमन और समापन और समापन होगा।एक रैली - लालघाटी चौराहा से खानूगांव चौराहा, कोहेफिजा चौराहा, रेतघाट चौराहा, कमला पार्क चौराहा, पालीटेक्निक चौराहा, बाणगंगा चौराहा, होटल पलाश, रंगमहल चौराहा, तात्या टोपे नगर थाना, टीन शेड जैन मंदिर, तात्या टोपे नगर स्टेडियम जाएगी।   इसी तरह इकबाल मैदान से शुरू होने वाली रैली रेतघाट, पालिटेक्निक, स्मार्ट रोड, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, रंगमहल, जैन मंदिर, तात्या टोपे नगर स्टेडियम पहुंचेगी। मिनाल रेसीडेंसी से शुरू होने वाली रैली जे के रोड आईटीआई, सिक्यूरटी लाईन, कैरियर कालेज तिराहा, अन्ना नगर, चेतक ब्रिज, ज्योति टॉकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, लिंक रोड नम्बर 1, व्यापम चौराहा, शिवाजी चौराहा, नानके पेट्रोल पम्प, टीन शेड, जैन मंदिर होते हुए तात्या टोपे नगर स्टेडियम पहुंचेगी।     स्वर्ण जयंती पार्क से प्रारम्भ होने वाली रैली कोलार, कोलार चौराहा ( नहर ), चूनाभट्टी, कोलार तिराहा, लिंक रोड नम्बर -3, मैनिट चौराहा, माता मंदिर चौराहा, माता मंदिर, टीन शेड, जैन मंदिर, तात्या टोपे नगर स्टेडियम पहुंचेगी।  सी-21 माल होशंगाबाद रोड से प्रारम्भ होने वाली रैली सावरकर सेतु, भाजपा कार्यालय, लिंक रोड नम्बर-2, सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, नूतन कॉलेज, पांच नम्बर पेट्रोल पम्प चौराहा, माता मंदिर चौराहा, प्लेटेनियम प्लाजा, जैन मंदिर, तात्या टोपे नगर स्टेडियम पहुंचेगी। पैदल रैली भी देगी स्वच्छता का संदेश साइकिल रैली के अलावा पैदल मार्च का तीन स्थानों से शुभारंभ होगा।नेहरू नगर चौराहा पी.एन.टी. चौराहा, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, रंगमहल, कमला नेहरू स्कूल, टीन शेड, जैन मंदिर, तात्या टोपे नगर स्टेडियम।  भारत माता चौराहा भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, अटल पथ ( बुले वर्ड स्ट्रीट ), टीन शेड, जैन मंदिर, तात्या टोपे नगर स्टेडियम।  रोशनपुरा चौराहा रंगमहल चौरहा, टी टी नगर थाना, अपैक्स बैंक, टीन शेड, जैन मंदिर, तात्या टोपे नगर स्टेडियम गर स्टेडियम में पहुंचेगी। 100 को मिलेगा लकी ड्रा से पुरस्कार-अन्य आकर्षक पुरस्कार भी हर दिशा की पृथक पहचान के लिए प्रतिभागियों को पृथक रंग की टी शर्ट और टोकन दिए जायेंग।रैली में हायर सेकंडरी और कालेज के विद्यार्थियों कीसहभागिता प्रमुखता से होगी। प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्रों के हिसाब से ही स्टेडियम में सम्मिलित होंगे जहां लकी ड्रा के माध्यम से 100 विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इन 100 आकर्षक पुरस्कारों के अलावा अनेक सांत्वना पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

Tags :

जरूरी खबरें