Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

: भोपाल एनजीओ प्रदीप मान द्वारा शत प्रतिशत नसबंदी कराने पर आशा कार्यकर्ता सम्मानित<br>जिला कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया द्वारा सराहा गया

Aditi News Team

Sat, Feb 20, 2021

भोपाल। ग्राम सांकल की आशा कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता को परिवार कल्याण कार्यक्रम में शत-प्रतिशत नसबंदी का लक्ष्य पूर्ण करने पर एनजीओ प्रदीप मान के कोषाध्यक्ष डॉक्टर आलोक रत्न द्वारा पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार जिला परियोजना अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी की उपस्थिति में श्री अखिलेश चतुर्वेदी परियोजना अधिकारी फंदा ग्रामीण द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर डा.राकेश कुमार जनसंख्या विशेषज्ञ तथा क्षेत्र के कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर उपस्थित थे।    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विकास मिश्रा द्वारा हुजूर तहसील के ग्राम सांकल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।  जिसमें ग्रामीण महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण से सुपोषण की थीम पर प्रदर्शनी आयोजित की गई।  कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया द्वारा  इन सभी कार्यों को सराहा गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी, डॉक्टर रामहित कुमार खंड चिकित्सा अधिकारी गांधीनगर तथा डॉ. राकेश कुमार जनसंख्या विशेषज्ञ उपस्थित थे। प्रदीप एनजीओ द्वारा परिवार कल्याण के क्षेत्र में जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें