Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित ‘गोसम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा,गौसेवको ने गौशालाओं का निरीक्षण

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

: भोपाल और इंदौर की तरह अन्य स्मार्ट सिटी भी पीपीपी और कन्वर्जेंस के प्रोजेक्ट बनायें

Aditi News Team

Tue, Jul 20, 2021

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सिंह ने की स्मार्ट सिटी एवं मेट्रो रेल की समीक्षा

भोपाल और इंदौर की तरह अन्य स्मार्ट सिटी भी पीपीपी और कन्वर्जेंस के प्रोजेक्ट बनायें। स्मार्ट सिटी में पूरे अधिकार आपके पास ही हैं। अत: सभी प्रोजेक्ट समय-सीमा में पूरा करवाने की जिम्मेदारी भी आपकी ही है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने यह निर्देश स्मार्ट सिटी और मेट्रो रेल के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये।

श्री सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट हमारे प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसमें शहर के सम्पूर्ण विकास की अवधारणा निरूपित की गई है। अत: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि शहर में संचालित सीवेज और जल आपूर्ति परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करें।

Tags :

जरूरी खबरें