Tuesday 10th of November 2026

ब्रेकिंग

बच्ची से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर मां-बेटी घंटों थाने में बैठीं,

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के आयोजन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

सभी को गोपालन करना चाहिए, राजकुमार आचार्य

नरसिंहपुर जिला भाजपा कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा ज्ञापन,

गाडरवारा 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों का मंत्री उदयप्रताप सिंह ने किया निरीक्षण

: भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया और नगर निगम कमिश्नर कोलसानी रैन बसेरा पहुंचकर मिले लोगों से,अचानक बढ़ी ठंड के कारण लोगों का जाना हालचाल

Aditi News Team

Sun, Dec 19, 2021

भोपाल। अचानक ठंड बढ़ने से गरीब वर्ग और जरूरत मंदों का हाल चाल जानने कलेक्टर अविनाश लवानिया और नगर निगम कमिश्नर के.वी. एस चौधरी कोलसानी शनिवार को हमीदिया और शाहजहानी पार्क रैन बसेरा पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातें कर हाल जाना और रैन बसेरा की व्यवस्था का जायजा लिया।  विगत दिवस से उत्तर पूर्व से आने वाली ठंडी हवा के कारण ठिठुरन वाली सर्दी अचानक बढ़ गई जिससे बचाने के लिये नगर निगम और प्रशासन का प्रयास रहता है कि जगह - जगह अलाव जलाए जाएं और रैन बसेरा इत्यादि में ठंड से बचाव में पर्याप्त व्यवस्था रहे। इन व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण और लोगों का हाल-चाल जानने कलेक्टर लवानिया और नगर निगम कमिश्नर कोलसानी हमीदिया और यादगार शाहजहानी पार्क पहुंचे।

Tags :

जरूरी खबरें