Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: भोपाल में कोरोना की रोकथाम के लिये जागरूकता गतिविधियां, प्रचार रथ को कलेक्टर ने दिखाई हरीझंडी<br>हस्ताक्षर कर कलेक्टर ने किया हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

Aditi News Team

Sat, Mar 27, 2021

भोपाल। कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए नागरिकों की जागरूकता के लिए तैयार किए गए व्यापक जागरूकता अभियान का कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शनिवार को शुभारंभ किया। उन्होंने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर से जागरूकता अभियान के लिए तैयार किए प्रचार रथ को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।
    यह जागरूकता अभियान सर्च एंड रिचर्स डवपलमेंट सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं जिला प्रशासन भोपाल के सहयोग से चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान भोपाल जिले के विभिन्न कोरोना संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में कोरोना से सुरक्षित रहने के उपायों का आडियो एवं वीडियो के साथ-साथ लोक कला के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जन-जागरूकता अभियान को तेज किया जा रहा है ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके।
    कलेक्टर श्री लवानिया ने कहा कि जागरूकता संक्रमण से बचने का पहला उपाय है। सर्च एंड रिसर्च डवलपमेंट सोसायटी जिले में व्यापक अभियान चलाएगी। कलेक्टर ने यहां कोरोना जागरूकता पर आधारित कठपुतली शो और नुक्कड़ नाटक भी देखा और कलाकारों की प्रषंसा की। अभियान के दौरान प्रमुख स्थलों पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर जागरूकता अभियान से लोगों को जोड़ा जाएगा। इसमें कोविड से बचाव नियमों का पालन करने की शपथ हस्ताक्षरकर्ता लेंगे। कलेक्टर ने सबसे पहले शपथ लेकर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीएम राजेश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरपी त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी अखिलेश चतुर्वेदी, सर्च एंड रिसर्च डवलपमेंट सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. मोनिका जैन, उपाध्यक्ष राजीव जैन सहित बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें