Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: मुख्यमंत्री चौहान से वायु सेना के कमांडिंग इन चीफ आर.जे. डकवर्थ ने की भेंट

Aditi News Team

Tue, Nov 9, 2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वायु सेना के केंद्रीय एयर कमांड हेड क्वार्टर प्रयागराज के कमांडिंग इन चीफ श्री आर.जे. डकवर्थ ने निवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाढ़ के समय लोगों की जान बचाने में वायु सेना की सक्रिय भूमिका और त्वरित सहयोग के लिए का आभार माना। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य को जब भी वायु सेना के सहयोग की आवश्यकता हुई वायु सेना ने बिना समय गवाएँ राज्य सरकार का सहयोग किया है। प्रदेशवासियों की ओर से मैं वायु सेना का आभारी हूँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वायु सेना पर हमें गर्व है। सेना देश के गौरव और विश्वास का आधार है। कमांडिंग इन चीफ श्री आर.जे. डकवर्थ ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को मध्यप्रदेश में संचालित वायु सेना के केंद्रों के संबंध में जानकारी दी। श्री डकवर्थ ने ग्वालियर में वायु सेना की ऑपरेशनल क्षमताओं में वृद्धि के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री डकवर्थ को पौधा भेंट किया। श्री डकवर्थ ने वायु सेना की ओर से मुख्यमंत्री श्री चौहान को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Tags :

जरूरी खबरें