Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 पाटन में आयोजित शिविर में 21 दिव्यांगों के बने विकलांगता प्रमाण पत्र

Aditi News Team

Thu, May 11, 2023
पाटन में आयोजित शिविर में 21 दिव्यांगों के बने विकलांगता प्रमाण पत्र   मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 : - पाटन में आयोजित शिविर में 21 दिव्यांगों के बने विकलांगता प्रमाण पत्र पाटन में आयोजित शिविर में 21 दिव्यांगों के बने विकलांगता प्रमाण पत्र जबलपुर, 10 मई, 2023 मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दूसरे चरण के पहले दिन आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में लगाये गये दिव्यांग शिविर में 21 दिव्यांगों को विकलांगता प्रमाण पत्र बनाकर प्रदान किये गये। शिविर में कुल 49 दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण नेत्र रोग, अस्थिरोग तथा नाक कान गला रोग विशेषज्ञों द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा, ब्लॅाक मेडिकल आफिसर पाटन डॉ. आदर्श विश्नोई भी शिविर में मौजूद थे। जिन दिव्यांगों को विकलांगता प्रमाण पत्र शिविर में प्रदान किये गये उनमें 13 अस्थि बाधित, 2 दृष्टिबाधित, 2 मानसिक दिव्यांग, 3 श्रवण बाधित तथा 1 बहुविकलांगता से ग्रसित दिव्यांग शामिल है। गुरूवार को पनागर में लगेगा शिविर मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दूसरे चरण के तहत गुरूवार 11 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पनागर में सुबह 10 बजे से दिव्यांग परीक्षण शिविर लगाया जायेगा। शिविर में आये दिव्यांगों का नाक, कान, गला रोग, अस्थि रोग एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण किया जायेगा तथा विकलांगता प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें