Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले में 121162 पंजीयन

Aditi News Team

Sat, Apr 8, 2023
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले में 121162 पंजीयन नरसिंहपुर।मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 25 मार्च से जिले के नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में पात्र महिलाओं के पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। गुरूवार 7 अप्रैल को शाम 4 बजे तक जिले में 121162 फार्म भरे जा चुके हैं। इसमें जनपद पंचायत चांवरपाठा में 19448, चीचली में 14009, गोटेगांव में 20401, करेली में 14860, नरसिंहपुर में 16112 व सांईखेड़ा में 14568 और नगरीय निकाय गाडरवारा में 3210, गोटेगांव में 3202, करेली में 3737, नरसिंहपुर में 4036, चीचली में 2454, सांईखेड़ा में 1497, सालीचौका में 1795 व तेंदूखेड़ा में 1833 फार्म भरे जा चुके हैं। प्रचार रथ के माध्यम से दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में कर रहे जागरूक नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर केन्द्रित प्रचार रथ जिले में चलाया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में जिले में प्रचार रथ द्वारा शासन की उपलब्धियों और योजनाओं का प्रचार- प्रसार कर जिलावासियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में प्रचार रथ ने 7 अप्रैल को चांवरपाठा विकासखंड के ग्राम सिंहगोटा, इमझिरी, लिंगा, खुलरी, बासखेड़ा व रमखीरिया का भ्रमण किया और लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी।

Tags :

जरूरी खबरें