Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चेंपियंस परेड को फ्लेग ऑफ किया

Aditi News Team

Sun, Feb 12, 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह के पहले आज शाम मुख्यमंत्री निवास से चेंपियंस रैली को फ्लैग ऑफ किया। केंद्रीय खेल युवा कार्य और गृह राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रामाणिक, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया और पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित ओलिंपियन शूटिंग खिलाड़ी श्री गगन नारंग उपस्थित थे। खिलाड़ियों द्वारा इस रैली में उत्साह पूर्वक भागीदारी की गई। प्रमुख सचिव खेल श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी और खेल संचालक श्री रवि गुप्ता भी उपस्थित थे। शूटर श्री गगन नारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खेलो इंडिया का सबसे अच्छा आयोजन किया है। जहाँ-जहाँ खेलो इंडिया के गेम्स हुए हैं मध्यप्रदेश ने उससे बेहतर कर दिखाया और एक बेंच मार्क सेट कर दिया है। हम ओलिंपिक का सपना साकार कर सकते हैं। आज यहाँ मौजूद खिलाड़ी और युवा सौभाग्यवान हैं, जिन्होंने इस प्रथम पड़ाव को देखा है। श्री नारंग ने मध्यप्रदेश सरकार और खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ चेंपियंस परेड को फ्लेग ऑफ किया। "हिंदुस्तान का दिल धड़का दो" के गायन में भी शामिल हुए मुख्यमंत्री और खेल राज्य मंत्री मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चेंपियंस रैली और विशेष बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बस के साथ विभिन्न आर्टिस्ट ने प्रस्तुति दी। आरजे अनादि ने संचालन किया। कार्यक्रम में बाइकर्स, ब्रेक डांसर्स और साइक्लिस्ट ने प्रस्तुति दी। खेलो इंडिया गेम्स के एंथम “हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो” पर डांस परफॉर्मेंस हुआ। गीत के सामूहिक गान में मुख्यमंत्री श्री चौहान, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री प्रामाणिक, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने भी हिस्सेदारी की।

Tags :

जरूरी खबरें