Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित ‘गोसम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा,गौसेवको ने गौशालाओं का निरीक्षण

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीसी के माध्यम से किया जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से संवाद- लिए सुझाव

Aditi News Team

Sun, Jun 13, 2021

नरसिंहपुर । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की नियमित समीक्षा बैठक वीसी के माध्यम से रविवार को की। उन्होंने प्रदेश के 52 जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से वर्चुअल चर्चा की और सुझाव लिये। उन्होंने कहा कि प्राप्त हुये सुझावों के आधार पर आगे की रणनीति बनाई जायेगी।

   इस मौके पर नरसिंहपुर के एनआईसी कक्ष में राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, विधायक श्री जालम सिंह पटैल, श्री अभिलाष मिश्रा, कलेक्टर श्री वेद प्रकाश, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. मुकेश जैन, श्री राजीव सिंह ठाकुर व जिला आपदा प्रबंधन समूह के सदस्य मौजूद थे।   मुख्यमंत्री श्री चौहान की वीसी के दौरान राज्यसभा सांसद श्री सोनी ने सुझाव दिये कि जिले में निर्धारित समय तक बाजार पूरे खुले रखे जावें। शादियों के लिए वर एवं वधु पक्ष के 20- 20 सदस्यों को अनुमति दी जाये। राज्य के बाहर से आने वाले व्यक्तियों की अनिवार्य रूप से टेस्टिंग की जाये। टेस्टिंग से कोई छूटे नहीं, इसके लिए पुख्ता व्यवस्था बनाई जावे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में संविदा कर्मियों को प्राथमिकता दी जावे। जिले में आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त वैक्सीन उपलब्ध कराई जावे। श्री सोनी ने प्रदेश में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व की सराहना की।

Tags :

जरूरी खबरें