Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: राजगढ़,मेरी होली मेरा परिवार के तहत मनाये होली, रंग पंचमी<br>जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न<br>

Aditi News Team

Tue, Mar 23, 2021

राजगढ़। जिले के आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अपर कलेक्टर कमल चन्द्र नागर सहित समिति के सदस्यगण सर्व हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष, हिन्दु चेतना मंच के अध्यक्ष ब्रज मोहन सरावत, सुनील टेलर आदि मौजूद थे।
    बैठक में आगामी होली रंगपंचमी त्यौहार कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए घर रहकर ही मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि होली पर साफ सफाई पेयजल और कानून व्यवस्थ की गत वर्षनुसार ही व्यवस्था रहेगी। बैठक में राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये तय की गई गाईडलाईन का पालन करने रंगपंचमी पर गैर नही निकाली जाए। सिर्फ भगवान का विमान ही निकाला जाए तथा सोशल डिस्टेसिंग और सभी लोग मास्क लगाये और शासन की गाईड लाईन का पालन करें।    

Tags :

जरूरी खबरें