Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: राज्यपाल श्री पटेल ने रेडक्रॉस के चलित स्वास्थ्य सेवा वाहन का किया शुभारंभ रेडक्रॉस भोपाल की सेवा, बस्तियों में लगाएगा स्वास्थ्य शिविर

Aditi News Team

Thu, Apr 13, 2023
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भारतीय रेडक्रास सोसायटी के चलित चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा वाहन का शुभारंभ झंडी दिखाकर आज राजभवन में किया। उन्होंने चलित वाहन का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। वाहन का विधिवत पूजन-अर्चन कर लोकार्पित किया। उल्लेखनीय है कि रेडक्रॉस म.प्र. राज्य शाखा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य सेवा वाहन का संचालन भोपाल में किया जा रहा है। रेडक्रास राज्य शाखा के चेयरमेन डॉ. गगन कोल्हे ने बताया कि चलित स्वास्थ्य सेवा वाहन के उपयोग से भोपाल महानगर के दूरस्थ अंचल की बस्तियों में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे। सेवा वाहन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों के लिये जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा। वाहन से स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आवश्यक सामग्री का भी वितरण किया जायेगा। जनरल सेक्रेटरी रेडक्रॉस श्री प्रदीप त्रिपाठी, प्रबंध समिति सदस्य डॉ. संजीव गुलाटी, श्री लक्ष्मेन्द्र माहेश्वरी सहित अन्य उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें