Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: रायसेन,कलेक्टर ने सिलवानी कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर उपार्जन के लिए की गई,व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Aditi News Team

Sun, Mar 14, 2021

रायसेन। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव द्वारा सिलवानी कृषि उपज मण्डी का निरीक्षण कर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन कार्य के लिए की गई व्यवस्थाओंका जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जन कार्य में संलग्न अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा तेवड़ा मिले चने का उपार्जन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए किसानों को उपार्जन के लिए तेवड़ा रहित चना लाने के लिए कहें, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। कलेक्टर श्री भार्गव ने उपार्जन केंद्र पर तौल कांटे, पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता, किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल, छाया सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि उपार्जन के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि मौसम में आए परिवर्तन के कारण राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन कार्य 22 मार्च से किए जाने का निर्णय लिया है। निरीक्षण के दौरान सिलवानी एसडीएम संघमित्रा बौद्ध सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें