Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: रीवा,विधानसभा अध्यक्ष का बैकुण्ठपुर तथा माड़ौ में किया गया अभिनंदन

Aditi News Team

Sat, Mar 13, 2021

रीवा। विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम का माड़ौ में आयोजित समारोह में रेडक्रास समिति सिरमौर द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री भास्करदत्त सिंह तथा गुरूदत्त सिंह द्वारा माड़ौ में विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया। बैकुण्ठपुर में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो संवाद फेस टू फेस होता है वह संवाद  फेसबुक से नहीं हो सकता है। आमजनता का स्नेह और सम्मान पाने के लिये मैं आमजनों के बीच जाता हूं। हर राजनेता को अपने कार्यकर्ताओं और जनता का सदैव सम्मान करना चाहिए। हमारे राजनैतिक विकास का वृक्ष इन जड़ों से ही विकसित होता है। हमें सदैव अपने जड़ों की चिंता करनी चाहिए।
माड़ौ में आयोजित समारोह में कहा कि मुझे संघर्ष के दिन और संर्घष के दिनों के मित्र सदैव याद रहेंगे। ईश्वर से यही कामना है कि जब तक जीवन रहे तब तक मित्रता कायम रहे। मैं विधानसभा में निष्पक्ष होकर कार्य करूंगा पर रीवा का पक्ष सदैव लूंगा। मैं किसी भी व्यक्ति द्वारा खींची गई लाईन को छोटा करने का प्रयास नहीं कंरूगा। मैं चाहता हूं कि अपने कार्यों से जन सेवा की बड़ी से बड़ी लकीर खींचू। समारोह में विधायक मनगवां श्री पंचूलाल प्रजापति, प्रदेश मंत्री श्री राजेश पाण्डेय, श्री विजय सोनी, श्री सुनील पाण्डेय, श्री गोकुल प्रसाद गुप्ता, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।  

Tags :

जरूरी खबरें