Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: रोको- टोको अभियान के तहत गाडरवारा में मास्क नहीं लगाने वाले 323 व्यक्तियों पर लगा 31 हजार 110 रूपये का जुर्माना

Aditi News Team

Sat, Mar 27, 2021

नरसिंहपुर । रोको टोको अभियान के तहत कोरोना संक्रमण की रोकथाम प्रभावी तरीके से करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के निर्देशानुसार लोगों को जागरूक करने के लिए कोरोना की प्रभावी तरीके से रोकथाम के लिए मास्क लगाना बेहद जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और सेनेटाइजर का उपयोग करना अत्यावश्यक है। इस तरह की सावधानी बरतने से कोरोना से बचाव किया जा सकता है।

   निर्देशों के परिपालन में एसडीएम राजेन्द्र पटैल एवं तहसीलदार राजेश मरावी के मार्गदर्शन में गाडरवारा अनुविभाग में रोको- टोको अभियान चलाया गया। गाडरवारा अनुविभाग अंतर्गत गाडरवारा में 204 व्यक्तियों पर 20350 रूपये, सालीचौका में 54 व्यक्तियों पर 4750 रूपये, सांईंखेड़ा में 35 व्यक्तियों पर 4500 रूपये एवं चीचली में 30 व्यक्तियों पर 1500 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इस तरह कुल 323 व्यक्तियों पर 31 हजार 110 रूपये का जुर्माना लगाया गया। संयुक्त टीमों द्वारा 800 लोगों को नि:शुल्क मास्क का वितरण भी किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें