Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी ने महिलायें/बालिकायें निर्भिक और निर्भय होेकर अपने घर से निकल सकें, यह सुनिश्चित करने के लिये किया है ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ का गठन

Aditi News Team

Fri, Apr 21, 2023
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी ने महिलायें/बालिकायें निर्भिक और निर्भय होेकर अपने घर से निकल सकें, यह सुनिश्चित करने के लिये किया है ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ का गठन ‘‘शक्ति टास्क फोर्स‘‘ की टीम के द्वारा किये जा रहे कार्य की, की जा रही है सराहना जबलपुर को छेडछाड मुक्त करने और बेटियो के लिये सुरक्षित शहर बनाने की दिशा मे तथा महिलाओ/ंबालिकाओ ंकी सुरक्षा और सम्मान की दृिष्ट से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी द्वारा अभिनव पहल करते हुये ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ का गठन कर शुभारंभ किया गया है। ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ की टीम के द्वारा थाना खमरिया अंतर्गत गार्डन, डुमना नेचर पार्क , परियट जलाशय, मंदिर, तथा थाना ओमती अंतर्गत सिविक सैंटर, भंवरताल गार्डन, एवं तथा थाना गढा अंतर्गत देवताल गार्डन तथा थाना विजय नगर क्षेत्र के फुटपाथ पर डेरा जमाये लोगों से पूछताछ की गयी। इसके साथ ही गर्ल्स स्कूल कालेज, कोंचिंग संस्थान लगने एवं छूटने के समय तथा एैसे गार्डन पार्क एवं कालोनी की रोडें जिसमें शाम के समय लोग ईवनिंग वॉक हेतु निकलते है को भी चिन्हित करते हुये प्रतिदिन भ्रमण किया जा रहा है, जिसकी सराहना की जा रही है।   उल्लेखनीय है कि ‘‘शक्ति टास्क फोर्स ‘‘ की टीम के द्वारा महाविद्यालयों/स्कूल/ अन्य शैक्षणिक संस्थानों/कोचिंग स्थानों/सार्वजनिक स्थलों- आटो/बस स्टैण्ड, चौपाटी, पर्यटन स्थल, गार्डन, मॉल, इस्यादी भीड-भाड़ वाले एैसे संभावित स्थान जहॉ पर महिलाओं/बालिकाओं के साथ दुव्यवहार की घटनायें घटित हो सकती है, पर सतत् रूप प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक भ्रमण करते हुये समझाईश दी जाती है।

Tags :

जरूरी खबरें