Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: शिक्षक संतोष यादव के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी एवं कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, May 23, 2023
शिक्षक संतोष यादव के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी एवं कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रिछावर की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक संतोष यादव की निर्मम हत्या से क्षेत्रीय शिक्षको में गहरा आक्रोश व्याप्त है। बीते मंगलवार को गाडरवारा तहसील के समस्त शिक्षक संगठनो के पदाधिकारियों ने स्थानीय तहसील कार्यालय में एकत्रित होकर जिले के कलेक्टर के नाम तहसीलदार प्रियंका टेकाम को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी कर उन पर कठोरतम कार्यवाही करने की मांग की। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक नागेंद्र त्रिपाठी ,मलखान सिंह मेहरा ,महेश अधरुज, शिवकुमार गुप्ता,गुरुदयाल राय, योगेन्द्र झारिया,सिराज अहमद सिद्दिकी,सतीश शर्मा, के के दुबे, कैलाश वर्मा,सुरेंद्र पटेल ,दौलत सिंह पटेल ,सुमित यादव ,दीपक गुप्ता ,मुकेश पटेल, राजेंद्र गुप्ता ,नरेंद्र अवस्थी , बलराम ठाकुर एवं सभी संगठनों के सदस्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें