Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

: शिवपुरी,बाल संरक्षण एवं महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम विषय पर कार्यशाला सम्पन्न

Aditi News Team

Sun, Feb 21, 2021

शिवपुरी। बाल संरक्षण एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराध की रोकथाम हेतु अधिनियम, शासकीय योजनाएं विषयक कार्यशाला का आयोजन होटल टूरिस्ट विलेज शिवपुरी में आज महिला एवं बाल विकास विभाग शिवपुरी के द्वारा किया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनोद कुमार सहित अपर जिला न्यायाधीश श्री शशि भूषण शर्मा, श्रीमती सिद्धि मिश्रा, किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश श्री पवन कुमार संखवार, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार सुंद्रियाल उपस्थित थे।
    कार्यक्रम में प्रतिभागी के रूप में सभी थानों में पदस्थ बाल कल्याण अधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य एवं शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा संबंधित विषय पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें