Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: सतना,सिंहपुर मे महाविद्यालय, सीएम राईज स्कूल, उप तहसील और नगर परिषद् बनेगी,मुख्यमंत्री श्री चौहान

Aditi News Team

Mon, Sep 13, 2021

रैगांव क्षेत्र को 44 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

सतना। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सतना जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनदर्शन और जनसंवाद कार्यक्रम द्वारा जनता से रू-ब-रू होकर विभिन्न सौगातें दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंहपुर की जनसभा मे 44 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। श्री चौहान ने रैगांव क्षेत्र के 31 करोड़ 73 लाख रुपए लागत के निर्माण और विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने 12 करोड़ 36 लाख के नवनिर्मित निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिंहपुर में उप तहसील भवन शीघ्र बनाया जाएगा। सिंहपुर को नगर परिषद का दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सिंहपुर में महाविद्यालय और सीएम राईज स्कूल खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की।

जनदर्शन और जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ प्रभारी मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह, राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल, सांसद श्री गणेश सिंह, विधायक श्री नागेन्द्र सिंह, श्री विक्रम सिंह, श्री प्रदीप पटेल, पूर्व विधायक श्री शंकरलाल तिवारी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पुष्पराज बागरी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 17 सितंबर को कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जाएगा। सभी भाई-बहन कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य कराये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम बिलौधा, देवरी-पिपरी, आमा, ररा, उजनेही, ग्वारी, नोनगरा, पनगरा, रौंड़ गांव में जनदर्शन करते हुए लोगों से जनसंवाद किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आम जनता की मांगों के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जलजीवन मिशन योजना के अंतर्गत घरों में नलों से पानी पहुँचेगा। किसानों को सिंचाई में दिक्कत न हो इसके लिये ट्रासफार्मरों की व्यवस्था शीघ्र कराई जाएगी। आवश्यकतानुसार सभी गाँवों में पक्की सड़के बनवाई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर संबल योजना और लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को हित लाभ प्रमाण-पत्र वितरित किए।

Tags :

जरूरी खबरें