Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: साँईखेड़ा,अमृत महोत्सव मनाया गया

Aditi News Team

Sat, Mar 13, 2021

साँईखेड़ा। आजादी के 75 वे वर्ष पर नगर साईं खेड़ा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर एक शाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय जनों ने कार्यक्रम में शिरकत की एवं कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के परिजनों पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे ऐसे समाजसेवियों का सम्मान समारोह रखा गया कार्यक्रम में भारत माता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सरदार बल्लभ भाई पटेल नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं स्वतंत्रता संग्राम स्मारक का पूजा अर्चन कर माल्यार्पण किया गया एवं सम्मान समारोह एवं एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेंद्र तोमर भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा भाजपा मंडल के अध्यक्ष श्री कीरत सिंह पटेल ग्राम के वरिष्ठ कार्यक्रम के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल बसेड़िया एवं नगर परिषद सीएमओ महोदय की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में सुनील जी चौरसिया प्रफुल्ल जी दीक्षित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों का सम्मान किया गया एवं वृक्ष मित्र साहब सिंह लोधी एवं शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे निशुल्क कोचिंग क्लासेस चलाने वाले युवा हिमांशु दीक्षित का सम्मान किया गया कोरोना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित मिलन दुबे, अजय शंकर तिवारी ,मनोज राजपूत ,विकास कठल, रंजीत तोमर ,दिग्विजय सिंह राजपूत ,स्वप्निल राय ,माखनलाल अग्रवाल ,सुरेंद्र पटेल, संतोष अवधिया ,अमन अवधिया ,राघवेंद्र राजपूत, राज अग्रवाल, श्रवण बसेड़िया ,पवन अग्रवाल ,सुनील राय, विकास कठल आदि प्रमुख राष्ट्रभक्त समाजसेवी क्षेत्रीय जनों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन किसान संघ जिला मंत्री राकेश खेमरिया ने किया आभार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया गया एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर एवं कैंडल जलाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

Tags :

जरूरी खबरें