Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: साईखेडा कृषि उपज मंडी क्षेत्रवासियों को मात्र दिवास्वप्न बषो बीतने के बाद मंडी पर लटका ताला

Aditi News Team

Mon, Apr 17, 2023
साईखेडा कृषि उपज मंडी क्षेत्रवासियों को मात्र दिवास्वप्न बषो बीतने के बाद मंडी पर लटका ताला गाडरवारा बिधान का साईखेडा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है यहां पर हजारों एकड़ों मैं गेहूं , चना ,मसूर ,अरहर की खेती की जाति है । किसान अपनी उपज उत्पादन करता है लेकिन साईखेडा मैं मंडी खुली न होने से किसानों को साईखेडा से 25 किलोमीटर दूर गाडरवारा 15 किलोमीटर उदयपुरा और लगभग 65, किलोमीटर दूर पिपरिया मंडी अपना अनाज बेचने जाना जिससे किसानों माल भाड़े और समय की बरबादी होती है।नगर में 30-35 बषो पूर्व कांग्रेस शासन तत्कालीन बिधायक के प्रयासों से मंडी का निर्माण हुआ था।इस बीच कई सरकार आयी गई लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने साईखेडा मैं मंडी का संचालन शुरू करने.का प्रयास नहीं किया ।मंडी के मुख्य दरवाजे पर आज भी ताला लटका है। पूर्व मै एक साल पहले मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल के अपने कर कमलों से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच औपचारिक उद्घाटन कर दिया गया है लेकिन आज दिनांक मंडी मै एक दाने अनाज की खरीदी नहीं हुई । साईखेडा मैं मंडी का बिधिवत संचालन न होने के पीछे अधिकारी और व्यापारियों की मिलीभगत कारण ऐसा लोगों का मानना बताया जा रहा है। साईखेडा मैं मंडी खुलने से मजदूरो को रोजगार और व्यापारियों को अपने माल बेचने का मौका मिलेगा। साईखेडा मै मंडी क्षेत्रीय जप्रतिनिधयो द्वारा साईखेड के साथ सौतेला रवैया अपना रहै है। क्षेत्रीय किसानों सामाजिक संगठनों व्यापारियों मीडिया सोशल मीडिया दारा बार बार मांग उठायी जा रही लेकिन कुभकरणी नींद मै सोह अधिकारियों के कानो मै जू तक नहीं रेंग रही है। मंडी का समय पर न खुलना आगामी बिधान सभा चुनाव मै जनप्रतिनिधो और राजनीतिक दलो की गले फांस बन सकती है जिसमें स्तनधारी दल को खासा नुकसान हो सकता। जनापेक्षा क्षेत्रीयजप्रतिनिधधि और अधिकारी जनहित मै शीध्र ही मंडी का संचालन कर सके।.

Tags :

जरूरी खबरें