Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: सागर,ए.डी.आर. भवन में आयोजित किया गया मध्यस्थता जागरूकता शिविर

Aditi News Team

Sun, Feb 28, 2021

सागर। जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री बी.आर.पाटिल के मार्गदर्शन में दिनांक 27.02.2021 को ए.डी.आर. भवन के सभाकक्ष में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए जिला न्यायाधीश के द्वारा शिविर में उपस्थित न्यायाधीशों से अधिक से अधिक प्रकरण मध्यस्थता के लिए रैफर करने के लिये कहा और मीडियेशन के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि, यह एक पूर्णत गोपनीय प्रक्रिया है जिसमें पारस्परिक आपसी समझौते से ही मामले का हमेशा के लिए निराकरण हो जाता है। कार्यक्रम में सचिव, श्री विवेक शर्मा के द्वारा भी मीडियेशन से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया गया।
उक्त कार्यक्रम के आयोजन के उपरांत दिनांक 10 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायाधीशगण एवं अधिवक्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला न्यायाधीश के द्वारा उपस्थित न्यायाधीशों को समझौता योग्य प्रकरणों में पक्षकारों को नोटिस जारी करने और समय-समय पर अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों के साथ बैठक आयोजित करने के लिये निर्देशित किया। जिससे कि नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का समझौते से निराकरण कराकर अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित किया जा सके।

Tags :

जरूरी खबरें